मन की बात

मन की बात साप्ताहिक समाचारपत्र प्रत्येक गुरुवार को इंदौर से प्रकाशित होता है। इसमें पश्चिम क्षेत्र की विशेष खबरें, समस्याएं, धर्म, अध्यात्म, समाज के आयोजन और विचार, आम जिंदगी से जुड़ी काम की बातें. साथ ही पश्चिम क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और रहवासियों के निजी विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं। साप्ताहिक मन की बात के सभी बारह पन्ने  कलर्ड है। इसमें पाठक अपने लेख और समाज में हए या होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारी भेज सकते हैं। साप्ताहिक मन की बात का प्रसार महूनाका, अन्नपूर्णा, वैशाली नगर, राजेंद्र नगर, फूटी कोठी, हवा बंगला, रणजीत हनुमान रोड, नरेंद्र तिवारी मार्ग, केशरबाग रोड. बियाबानी. जवाहर मार्ग, सीतलामाता बाजार, बडा. छोटा  सराफा. मारोठिया, बर्तन बाजार, लकडी  मंडी (धार रोड). एयरपोर्ट रोड आदि जगह है। अतः आप सभी रहवासी, व्यापारी साप्ताहिक मन की बात से जुड़े रहें क्योंकि यह आपकी आवाज है और यह आपकी आवाज हमेशा बना रहेगा। हमारा मकसद इस क्षेत्र के सभी प्रभावशाली, कर्मप्रधान, समाजसेवी, बुध्दीजीवी, व्यापारी, चिकित्सक अधिकारी वर्ग के साथ ही सभी वर्ग की महिलाओं और पुरुषों को साप्ताहिक मन की बात से जोड़ना है। आइए और इंदौर के पश्चिम क्षेत्र की आवाज बनें।


                                                                   -संपादक